दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने महिलाओ को आर्थिक वित्तीय सहायता हर महीने उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (MMSY) शुरू करने का महत्वपूर्ण एलान कर दिया है। जिसके तहत सभी पात्र महिलाओ को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना को धरातल पर लागू करने की पूरी तैयारी दिल्ली सरकार की ओर से की जा रही है। ताकि महिला सम्मान योजना का फॉर्म भरकर सभी महिलाए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) कर सकें।

इसी के चलते इस लेख के माध्यम से हमारा यह प्रयास रहेगा की आपको Mahila Samman Yojana Official Website के साथ-साथ योजना से जुड़ी Eligibility, हर महीने कितने पैसे मिलेंगे, एमएमएसवाई योजना में पैसे कब से मिलना शुरू होगा आदि से जुड़ी जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचाई जाए। तो फिर देर किस बात की है आइए जानते है योजना से जुड़ी हर एक डीटेल के बारे में।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है?

इस योजना की घोषणा सबसे पहले दिल्ली की वित्त मंत्री रह चुकी और मौजूदा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 4 मार्च, 2024 के दिन सदन में बजट भाषण के दौरान की थी। हालांकि तब यह बताया गया था की महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली की महिलाओ को अक्टूबर या फिर नवंबर महीने से मिलन शुरू हो जाएगा। किन्तु कुछ कारणों की वजह से अब MMSY योजना दिल्ली में 12 दिसम्बर के दिन अगले दिन (13 दिसम्बर, 2024) से शुरू करने की जानकारी अरविन्द केजरीवाल और आतिशी ने दी थी। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। एक खास बात योजना की यह है की यह पैसे सीधे लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में ही डीबीटी के जरिए दिए जाएंगे।

यानि की आप यूं समज लो की हर महीने शायद 10 तारीख को महिला कही भी होगी उसके मोबाईल में 1000 रुपए जमा होने का मेसेज उन्हे मिल ही जाएगा। हालांकि ऐसा भी बताया जा रहा है की अब महिलाओ को हर महीने 1000 की जगह पर हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। यानि की सालाना Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi 2024-25 के तहत तकरीबन 25,000 रुपए पात्र महिलाओ को दिए जाएंगे।

योजना का उदेश्य और लाभ

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान स्कीम का एकमात्र मुख्य उदेश्य यही है की इससे महिलाओ की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाए ताकि उन्हे हर महीने अपना घर संभालने के लिए किसी के सामने अपने हाथ फैलाने की जरूरत ना रहे। हालांकि विपक्ष का यह कहना है की MMSY (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) को वर्ष 2025 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुरू कीया जा रहा है। खैर जो भी मंसूबा हो लेकिन इससे दिल्ली की महिलाए आत्मनिर्भर बन जाएगी।

एक भाषण के दौरान अरविन्द केजरीवाल ने बताया की महिला सम्मान निधि योजना को हमारी सरकार द्वारा शुरू कीया जा रहा है लेकिन इसका मतलब यह कदापि नहीं है की हम महिलाओ पर उपकार कर रहे है। बल्कि हम तो उन्हे उसका अधिकार ही दे रहे है।

Quick Details of Scheme

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
योजना का शॉर्ट नेम MMSY
योजना के दूसरे नाम Delhi Govt Rs 1000 Scheme, Kejriwal 1000 Rs Scheme
कब शुरू हुई 13 दिसम्बर, 2024
किस राज्य में शुरू हुई दिल्ली
किसने शुरू की आम आदमी पार्टी ने
लाभ किसे मिलेगा?दिल्ली की महिलाओ को
कितना लाभ मिलेगा?हर महीने 1000 रुपए (Rs 12,000 Yearly)
आवेदन कैसे करें?ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर
Official Website https://edistrict.delhigovt.nic.in/
Application Form PDFMahila Samman Form

Delhi Govt Mahila Samman Yojana Eligibility Criteria

यहाँ आप खुद से ही यह सुनिश्चित कर पाएंगे की क्या आपको इस योजना के तहत लाभ मिलेगा या नहीं! पढ़ें पूरी डिटेल्स।

  • Resident: इस योजना का लाभ केवल दिल्ली की महिलाओ को ही मिलेगा।
  • Voter ID: जिस महिला का नाम वोटर आइडी में 12 दिसम्बर, 2024 तक दिल्ली के तहत जुड़ा होगा वही महिलाए इस योजना के तहत पात्र होगी।
  • Age Limit: जिन महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम है सिर्फ वही इस योजना के तहत पात्र होगी।
  • Annual Income Limit: महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • One Beneficiary in One Family: एक परिवार की एक महिला या इससे ज्यादा महिला योजना के तहत पात्र होगी इसका निर्णय अभी सरकार ने नहीं लिया है। किन्तु आप इस पॉइंट को ध्यान में जरूर रखें।

कौन नहीं कर सकता योजना के तहत ऑनलाइन अप्लाइ?

जो महिलाए इस योजना के तहत पहले से ही अपात्र है इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • जो महिला पहले से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना (SSY) के तहत लाभार्थी है यानि की जिसे हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है वह महिलाए इस योजना में पात्र नहीं होगी।
  • जो महिला फिलहाल सरकारी नौकरी कर रही है या फिर रिटायर्ड हो चुकी है वह महिला इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती।
  • घर में यदि महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड है वह भी इस योजना में अपात्र हो जाएगी।
  • जो भी महिला भूतपूर्व या फिर मौजूदा समय में विधायक, सांसद या फिर किसी बड़े होद्दे पर है वह भी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती।
  • जिस महिला ने पिछले वित्त वर्ष (वर्ष 2023-24) में सरकार को इनकम टैक्स दिया है वह भी योजना का लाभ नहीं उठा सकती।

Important Features of the Scheme

  • Rs 1000 DBT Transfer:- जी हाँ, Delhi govt Mahila Samman Yojana के तहत महिलाओ को जो आर्थिक सहायता दी जाएगी वह सीधा उनके बैंक खाते में ही जमा होगी।
  • Self Dependent:- इस योजना के तहत महिलाओ को हर महीने पैसे मिलने के कर वह आत्मनिर्भर भी बन पाएगी और उन्हे किसी के सामने पैसे मांगने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।
  • Economic Condition:- महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यह योजना पत्थर की लकीर बन सकती है। जब महिलाओ के पास पैसे आएंगे तो वह उसका उपयोग जरूरत का सामान लेने के लिए बाजार में ही करेगी। जिससे बाजार में भी कुछ हद तक तेजी की संभावना बनी रहेगी।
  • Easy Application Process:- MMSY यानि की महिला सम्मान योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही सरल रखा जाएगा ताकि कोई भी महिला अपने घर बैठे बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
  • Women Empowerment:- यह योजना दिल्ली की सबसे बड़ी योजना बनने जा रही है, जिसमे सिर्फ महिलाओ को ही लाभ मिलेगा।
  • No. of Beneficiaries:- मीडिया रेपोर्ट्स की माने तो दिल्ली मे टोटल 67 लाख महिला मतदाता है। यानि की उसमे से लगभग 50 से 60 लाख महिला तो इस योजना के पात्रता के दायरे में आ सकती है।
  • Budget of the Scheme:- दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना का सफलता पूर्वक संचालन करने के लिए 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित कीया गया है।

कब से शुरू होंगे महिला सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन?

जब इस योजना की घोषणा 12 दिसम्बर के दिन की गई तब अरविन्द केजरीवाल ने बताया था की अगले दिन यानि 13 दिसम्बर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गली गली जाकर Delhi Govt मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के फॉर्म भरेंगे। किन्तु यह संभव ना होने के कारण इसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉनफरेंस के माध्यम से बताया की अगले 7 से 10 दिनों के भीतर MMSY Official Website के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। यानि की ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है की 25 दिसम्बर तक योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

दिल्ली में कब मिलेगा हर महीने 1000 Rupees?

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार अरविन्द केजरीवाल ने बताया था की विधानसभा चुनाव होने से पहले कम से कम 2 इंस्टालमेंट्स लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में पहुचाई जाए। और वर्ष 2025 के शुरुआत में ही दिल्ली मे चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसका मतलब यह हुआ की जल्द से जलद इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा और महिलाओ के बैंक खाते में महिला सम्मान राशि को वितरित कीया जाएगा।

Delhi Mahila Samman Yojana 1st Installment: Rs 1000 or 2100?

ये बात सच है की अरविन्द केजरीवाल ने हर महीने महिलाओ को 1000 रुपए के बदले 2100 रुपए देने का वादा कीया है किन्तु इसके साथ उन्होंने यह भी बताया है की यदि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में सरकार बनाती है तब सभी महिलाओ को 1000 के बदले 2100 रुपए हर महिना मिलेंगे।

रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • वोटर आइडी
  • स्थाई निवास प्रमाणपत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाईल नंबर
  • वार्षिक आय प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाणपत्र आदि।

Note: इस योजना में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए पैसे दिए जाएंगे इसका मतलब यह है की महिला के पास उनके नाम का बैंक में खाता होना चाहिए और वह बचत खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Official Website

देखिए फिलहाल तो सरकार ने यह सार्वजनिक नहीं कीया है की Delhi Govt Rs 1000 Scheme की आधिकारिक वेबसाईट कौन सी है। किन्तु प्राप्त माहिती के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है की दिल्ली सरकार राज्य के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (https://edistrict.delhigovt.nic.in/) के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। अब यह तो समय ही बताएगा की क्या होता है। किन्तु आप हमारे साथ (https://mmsymahilasammanyojana.org/) जरूर बने रहे क्योंकि इस योजना से जुड़ी सबसे पहली अपडेट हम आपको यहाँ से ही बताएंगे।

How to Apply MMSY

ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी नीचे दिए गए हेडिंग से आप ले सकते है।

(e district Delhi) Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Apply Online 2024

जैसा की हमने आपको बताया की e district portal से Delhi Mahila Samman Yojana में Online Application संभावित हो सकते है। यदि ऐसा होता है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले e district Delhi Website पर जाए।

स्टेप 2: होम पेज पर आपको Citizen’s Corner के सेक्शन में ड्रॉप डाउन मेनू में से New User Registration विकल्प पर क्लिक करें।

Note: यदि आपका पहले से ही रजिस्ट्रेशन हो चुका है तो कृपया इस स्टेप्स को अवॉइड करें और सीधा Login करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन के लिए आप अपने आधार नंबर दर्ज कर आगे बढ़े और सारी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर यूजर नेम और OTP दर्ज कर लॉगिन कर लेना है।

स्टेप 5: इसके बाद आपको Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Online Apply की लिंक दिखेगी जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्टेप 6: इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आप सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करेंगे जैसे की अपना नाम, अड्रेस, मोबाईल नंबर, जन्मतिथि आदि।

स्टेप 7: अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है।

स्टेप 8: अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब आपका आवेदन सत्यापन के लिए जाएगा और यदि आप योजना के लिए पात्र होंगे तो आपको अगले महीने से हर महीने 1000 रुपए मिलन शुरू हो जाएगा।

Note: यह आवेदन प्रक्रिया यदि e district portal से होने की जानकारी सरकार देती है तब ही आप फॉलो करेंगे। यदि कोई और वेबसाईट शुरू की जाती है तो हम आपको नए स्टेप्स के माध्यम से जानकारी देंगे। और आवेदन फॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे दे रखी है।

Mahila Samman Yojana Form (Offline Registration)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर महिला सम्मान योजना का फॉर्म (MMSY Form) डाउनलो कर लेना है।

स्टेप 2: अब आपको उसकी प्रिन्ट निकाल लेनी होगी।

स्टेप 3: इसके बाद उसमे पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है। साथ ही साथ आवश्यक दस्तावेज की कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।

स्टेप 4: अब आपका आवेदन फॉर्म पूरी तरह से रेडी हो जाएगा। जिसे आपको नजदीकी सरकारी कार्यालय में जमा कर देना है।

इस प्रकार से आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Helpline Number

फिलहाल सरकार ने महिला सम्मान योजना का हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं कीया है। जब भी टोल फ्री नंबर शुरू कीया जाता है तो तुरंत ही हम आपको इस वेबसाईट के माध्यम से सूचित करेंगे।

FAQs

दिल्ली में महिला सम्मान योजना के तहत कितने रुपए मिलते है?

हर महीने 1000 रुपए यानि सालाना 12 हजार रुपए

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना किसे लाभ मिलेगा?

दिल्ली की मूल निवासी महिला जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है।

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

महिला सम्मान स्कीम दिल्ली में 2100 रुपए कब मिलेंगे?

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतती है तो उसके बाद मिलेंगे।