जिस प्रकार दिल्ली की आम आदमी सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा करते समय ही बताया था की उनकी सरकार के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी पात्र महिलाओ का रजिस्ट्रेशन करेंगे। उसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 22 दिसम्बर के दिन यह एलान कर दिया है की सभी पात्र महिलाओ का रजिस्ट्रेशन उनके घर ही होने वाला है।
यानि की महिलाओ को Delhi Mahila Samman Yojana Registration 2024-25 के लिए कही भी सरकारी कार्यालय या फिर किसी अन्य जगह पर जाने की कोई भी आवश्यकता नहीं रहेगी। तो आइए आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा उसकी जानकारी विस्तार से बताते है।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जैसे की हमने आपको बताया उसी प्रकार 23 दिसम्बर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के सभी इलाकों में Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form लेकर जाएंगे। ताकि सभी घर और मोहल्ले में कोई भी महिला इस योजना के लिए पात्र होगी तो उन्हे योजना का फॉर्म भरकर योजना के तहत लाभार्थी बनाया जाएगा। आपको यानि की दिल्ली की महिलाओ को कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हे सिर्फ चुनाव कार्ड रखना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है ये दस्तावेज
जैसे ही आपके घर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महिला सम्मान योजना का फॉर्म लेकर आते है तो आपको बस उन्हे अपना मतदाता कार्ड यानि की वोटर आइडी कार्ड दिखाना होगा। क्योंकि अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए यह बताया है की आज से यानि की 23 दिसम्बर से दिल्ली की महिलाए अपना वोटर आइडी तैयार रखें। इसीके चलते ही आपका आवेदन हो पाएगा।
हमने हाल ही में दिल्ली के लोगों के लिए 2 बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 22, 2024
कल से हमारी टीम घर-घर जाकर इन दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपका दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत ज़रूरी है। pic.twitter.com/DnzFFZJ300
वोटर आइडी कार्ड ना होने पर क्या करें?
यदि कोई महिला योजना के लिए पात्र है किन्तु इसके पास वोटर आइडी नहीं है तो वह जल्द से जल्द नया आवेदन कर अपना वोटर आइडी बना सकती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बोल की किसी महिला के पास वॉटर आइडी तो है किन्तु उसका नाम वोटर कार्ड से कट गया है तो ऐसे केस में वह उनके घर जो भी टीम आई है रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्हे जरूर से बता दें। क्योंकि वह आपका नाम तुरंत ही जोड़ देंगे।
एक बार अवश्य चेक करें की आप योजना में पात्र है भी या नहीं!
यहाँ पर हम आपको कुछ प्रश्न पूछ रहे है यदि आपका जवाब हाँ है तो आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली के लिए पात्र होगी।
- क्या आपकी आयु 18-60 वर्ष के बीच है?
- क्या आपके पास दिल्ली का वोटर आइडी कार्ड है?
- क्या आपके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम है?
- क्या आप एक नॉर्मल महिला है? यानि की आपके परिवार में से या फिर आप किसी सरकारी नौकरी या फिर सांसद या फिर जनप्रतिनिधि तो नहीं है।
यदि आपका जवाब इन सभी प्रश्नों के लिए हाँ है तो आप इस योजना के तहत फॉर्म भरकर जरूर से अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना।
हम आपको इस वेबसाईट (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi) के माध्यम से महिला सम्मान योजना से जुड़ी सारी जानकारी सबसे पहले देने का काम करते है तो कृपया आप इसे बुकमार्क कर सकते है और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है।