जब से दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू होने की घोषणा हुई है तब से यह बताया गया है की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर (doot-to-door) जाकर Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form बाटेंगे। तो असल में महिलाओ के लिए यह असमंजस की स्थिति हो रही है की उन्हे योजना का फॉर्म पीडीएफ़ में भरना है या फिर आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है!
तो इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Mahila Samman Yojana Delhi Form कैसे भरें की सारी जानकारी उपलब्ध कराने वाले है। ताकि आपको किसी दूसरे को फॉर्म से जुड़ी जानकारी के बारे में बोलना ना पड़े।
कहाँ से मिलेगा महिला सम्मान योजना का फॉर्म?
आपको यह बताना चाहते है की the Indian Express के रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सोमवार से यानि की 23 दिसम्बर, 2024 से दिल्ली के सभी घरों में यानि की डोर टू डोर जाकर महिला सम्मान योजना दिल्ली का फॉर्म सभी महिलाओ को देने वाले है। जैसे की अरविन्द केजरीवाल ने योजना को लॉन्च करते वक्त ही बताया था की महिलाओ को फॉर्म भरने के लिए कही भी दूर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए भी आपको कार्यकर्ता द्वारा जानकारी दी जाएगी। यानि की आपको आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना होगा। यदि ऐसा होता है तो आप उनसे पूछकर ही समस्या का समाधान ले सकेंगे।
हमने हाल ही में दिल्ली के लोगों के लिए 2 बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 22, 2024
कल से हमारी टीम घर-घर जाकर इन दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपका दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत ज़रूरी है। pic.twitter.com/DnzFFZJ300
दिल्ली के सभी निर्वाचन क्षेत्र में फॉर्म के लिए बनाए जाएंगे बूथ
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के सभी मतदाता क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा बूथ बनाया जाएगा। और वहाँ से लाभार्थी महिलाओ के घर घर जाकर फॉर्म बांटने का काम 23 दिसम्बर से शुरू हो जाएगा। आपको बता दें की यह बूथ कॉमन जगह पर लगाए जाएंगे जैसे की पुलिस स्टेशन, सरकारी अस्पताल या फिर बस स्टेशन ताकि यदि कोई बूथ पर जाकर ही आवेदन फॉर्म लेना चाहता है तो वह आसानी से ले सकें।
कैसे भरना है महिला सम्मान योजना का फॉर्म?
फॉर्म भरने के लिए आपको उसमे बताई गई सारी जानकारी बिना कोई भूल हुए दर्ज करदेनी है। और इसके बाद जरूरी दस्तावेज की कॉपी को फॉर्म के साथ अटैच भी कर देना है। यदि आपको कही पर भी समज नहीं आ रहा है की क्या जानकारी दर्ज करनी है तो आप बूथ के कार्यकर्ता का संपर्क भी कर सकते है। वो आपको फॉर्म से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है की सभी कार्यकर्ता को फॉर्म डिस्ट्रिब्यूट करने के साथ साथ फॉर्म की सारी ट्रैनिंग दी गई है।
तो अब क्या मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरे जाएंगे?
जी नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं है। जैसे की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया था उसी प्रकार अगले 10 दिनों में Mahila Samman Yojana Official Website भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई भी महिला ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहती होगी तो वह ऐसा भी कर सकती है।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form PDF Link
देखिए दोस्तों फिलहाल तो आधिकारिक वेबसाईट शुरू ना होने के कारण हम आपको आवेदन फॉर्म की पीडीएफ़ डाउनलो करने की लिंक देने में असमर्थ है। किन्तु आपको भरोसा देते है की जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे तो तुरंत ही हम आपको इसी वेबसाईट के जरिए सबसे पहले लिंक देंगे ताकि आपको सरलता रहे।
FAQs
महिला सम्मान योजना दिल्ली का फॉर्म कब मिलेगा?
23 दिसम्बर सोमवार के दिन
महिला सम्मान स्कीम के फॉर्म कौन देगा?
AAP के कार्यकर्ता घर घर जाकर फॉर्म बाटेंगे
MMSY Form PDF डाउनलो कैसे करें?
फिलहाल ऐसी लिंक उपलब्ध नहीं है। जहां से आप अपने मोबाईल में ही आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकें। जैसे ही कोई नया अपडेट हमको मिलता है तो हम आपको जरूर सूचित कर देंगे।